यू.एन.सी.ए.सी

1. संक्षिप्त विवरण

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (यूएनसीएसी) को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर 2003 को अपनाया था और यह 14 दिसंबर 2005 को लागू हुआ था। अगस्त 2021 तक, इस अभिसमय में 188 राष्ट्र सदस्य हैं।

इसकी सदस्यता सभी देशों और क्षेत्रीय आर्थिक संगठन के लिए खुली है और संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) इसका सचिवालय है।

2. अभिसमय(कन्वेन्शन) की संरचना

यूएनसीएसी में आठ अध्याय और 71 अनुच्छेद हैं, जो इन क्षेत्र को शामिल करते हैं:

  • अध्याय I: सामान्य प्रावधान
  • अध्याय II: रोकथाम के उपाय
  • अध्याय III: अपराधीकरण और कानून प्रवर्तन
  • अद्याय IV: अंतरराष्ट्रीय सहयोग
  • अध्याय V: परिसंपत्ति की वसूली
  • अध्याय VI: तकनीकी सहायता और सूचना का आदान-प्रदान
  • अध्याय VII: कार्यान्वयन विधियाँ
  • अध्याय VIII: अंतिम प्रावधान

3.यूएनसीएसी गठबंधन

2006 में स्थापित यूएनसीएसी गठबंधन, 100 से अधिक देशों के 350 से अधिक नागरिक समाज संगठन (सीएसओ) का एक वैश्विक नेटवर्क है। यह गठबंधन यूएनसीएसी को मंज़ूरी देने, कार्यान्वयन और निगरानी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

यह अपने सदस्यों के बीच सहयोग और सूचना-साझाकरण की सुविधा प्रदान करता है, यूएनसीएसी से जुड़े मुख्य मुद्दों पर संयुक्त सिफारिश समन्वित करता है, और भ्रष्टाचार विरोधी उपायों को मज़बूत करने के लिए राष्ट्रीय नागरिक समाज के प्रयासों को समर्थन देता है। सदस्य गठबंधन की वेबसाइट, ईमेल सूची और तदर्थ कार्य समूह के माध्यम से संपर्क स्थापित करते हैं।

गठबंधन सीएसओ को तकनीकी समर्थन और रणनीतिक दिशानिर्देश देकर यूएनसीएसी समीक्षा तंत्र के साथ जुड़ने में भी मदद करता है।

4. सिफारिश और प्रमुख क्षेत्र (फोकस एरिया)

गठबंधन सभी यूएनसीएसी प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक समाज की भागीदारी की सिफारिश करता है, जिसमें राज्यों के दलों का सम्मेलन (सीओएसपी), कार्यान्वयन समीक्षा समूह और राष्ट्रीय स्तर की समीक्षा शामिल हैं।

मुख्य विषयगत प्राथमिकताओं में शामिल हैं:

  • सूचना तक पहुंच
  • परिसंपत्ति वसूली
  • लाभकारी स्वामित्व पारदर्शिता
  • व्हिसलब्लोअरों और भ्रष्टाचार निषेधक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा

लक्ष्य और सदस्यता

गठबंधन यूएनसीएसी को लागू  करने और राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर नागरिक समाज का समर्थन जुटाने में प्रयासरत है।

अभिसमय(कन्वेन्शन) के सिद्धांतों और लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध सभी संगठनों और लोगों के लिए सदस्यता खुली है। गठबंधन का वृहत अधिदेश इसे मानवाधिकार, श्रमिक अधिकार, शासन, आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और निजी क्षेत्र जिम्मेवारी जैसे क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न सीएसओ के लिए प्रासंगिक बनाता है।

6. अधिक जानकारी

अधिक विवरण के लिए संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) की वेबसाइट देखें: https://www.unodc.org/unodc/en/