एम.एल.ए.टी.

आपराधिक कानून संबंधी मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी)/समझौता, अपराध की रोकथाम, जांच और मुकदमा चलाने के लिए समझौता में शामिल दूसरे देशों से सहयोग लेने की एक व्यवस्था प्रदान करते हैं। द्विपक्षीय पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी)/समझौता के नियमों के तहत साक्ष्य इकट्ठा करने, विदेश में रहने वाले गवाह का परीक्षण करने और कुर्की/रोक/जब्ती आदेश के निष्पादन के लिए या संधि/समझौता/अभिसमय में निर्धारित किसी भी अन्य उद्देश्य के लिए विदेश में जांच के लिए औपचारिक आवेदन किया जा सकता है। आज तक, केंद्र सरकार ने 40 देशों के साथ आपराधिक मामलों में द्विपक्षीय पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी)/समझौता किए हैं। भारत के एमएलएटी/समझौता का आलेख यहां देखा जा सकता है: https://cbi.gov.in/MLATs-list

अधिक जानकारी:

https://www.mea.gov.in/mlatcriminal.htm#:~:text=Mutual%20Legal%20Assistance%20Treaty%20(MLAT)%20sub%20links

https://www.mha.gov.in/sites/default/files/2022-08/ISII_ComprehensiveGuidelines16032020.pdf