एफ.ए.टी.एफ

1989 में स्थापित वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) एक अंतर-सरकारी नीति निर्माण इकाई है, जो वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को गैर-कानूनी गतिविधि-विशेषकर धन शोधन (एमएल), आतंक वित्तपोषण (टीएफ) और प्रसार (प्रोलिफरेशन) वित्तपोषण (पीएफ) (अर्थात, बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियारों का वित्तपोषण) से सुरक्षित रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक तैयार करता है और उनका प्रचार-प्रसार करता है। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक मानक तय करना और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था की अखंडता के लिए धन शोधन (एमएल), आतंक वित्तपोषण (टीएफ), प्रसार (प्रोलिफरेशन) वित्तपोषण (पीएफ) तथा दूसरे संबंधित खतरों से निपटने के लिए कानूनी, विनियामक और प्रक्रियात्मक उपायों प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) निरंतर अलग-अलग अधिकार-क्षेत्रों में धन शोधन (एमएल), आतंक वित्तपोषण (टीएफ), प्रसार (प्रोलिफरेशन) वित्तपोषण (पीएफ) के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक की निगरानी करता है और उभरते जोखिमों से निपटने के लिए अपने मानकों को निरंतर मजबूत करता है - उदाहरण के लिए, हालिया वर्षों में इसने आभासी (वर्चुअल) परिसंपत्तियों (वीए) और आभासी (वर्चुअल) परिसंपत्ति सेवा प्रदाताओं (वीएएसपी), और दूसरे संबंधित मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) के मानकों के अनुरूप, भारत ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) अधिनियमित किया है, जो 1 जुलाई 2005 को लागू हुआ और इसके कार्यान्वयन की जिम्मेवारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपी गई। भारत 2010 में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) का पूर्णकालिक सदस्य बना। वर्तमान में, 200 से अधिक देश और अधिकार-क्षेत्र वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) की सिफारिशों या मानकों के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) अपने सदस्य अधिकार-क्षेत्रों का पारस्परिक मूल्यांकन करता है ताकि यह देखा जा सके कि वे उसकी सिफारिशों को कितने प्रभावी तरीके से लागू करते हैं और अपेक्षित परिणाम प्राप्त करते हैं। भारत की हालिया पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एमईआर) को 2024 में अंगीकृत किया गया, जिसने भारत को “नियमित अनुसरण” (रेगुलर फॉलो-अप) श्रेणी में रखा, जो नियमों के पालन का एक साकारात्मक संकेत है। वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीफ) की सामान्य जानकारी और विशेषकर भारत की पारस्परिक मूल्यांकन का प्रासंगिक लिंक इस प्रकार हैं:-

 

Loading FATF documents...