1. संक्षिप्त परिचय
परिसंपत्ति वसूली अंतर-एजेंसी नेटवर्क– एशिया प्रशांत (एआरआईन-एपी) गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े लोगों, संस्थाओं और परिसंपत्तियों के बारे में सूचना साझाकरण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पटल के तौर पर काम करता है। नेटवर्क का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच बेहतर सहयोग के ज़रिए अपराध की आय का पता लगाना, उसके उपयोग को रोकना, ज़ब्त करना और उसकी वसूली करना है।
सीमापार पेशेवर और विशेषज्ञ से संबंध स्थापित कर, एआरआईएन-एपी सहयोग- अनुरोध को सीधे प्रासंगिक घरेलू एजेंसियों तक पहुंचाता है, जिससे समयबद्ध और प्रभावी परिसंपत्ति वसूली ऑपरेशन को बढ़ावा मिलता है।
2. पृष्ठभूमि
तेज़ी से परस्पर जुड़ते विश्व में, पारदेशीय संगठित अपराध, भ्रष्टाचार और धन शोधन प्रायः देश की सीमाओं को पार कर जाते हैं। इस चुनौती को पहचानते हुए, भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरणों का अंतरराष्ट्रीय संघ (आईसीएएसीए), धन शोधन पर एशिया/प्रशांत समूह (एपीजी) और अंतरराष्ट्रीय अभियोजक संघ (आईएपी) जैसे पटल के ज़रिए समेकित अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना-साझाकरण के महत्व पर ज़ोर दिया गया है।
अन्य क्षेत्रों में सफल परिसंपत्ति वसूली नेटवर्क पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं यथा—कैरिन (सीएआरआईएन) (यूरोप), एरिन(एआरआईएन)एसए (दक्षिणी अफ्रीका), और आरआरएजी (दक्षिण अमेरिका)। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऐसी ही व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए, कोरिया गणराज्य के सर्वोच्च अभियोजक कार्यालय (एसपीओ) ने संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के सहयोग से एरिन(एआरआईएन)-एपी बनाने की पहल की।
कैरीन (सीएआरआईएन) के अनुरूप, एरिन(एआरआईएन)-एपी एक अनौपचारिक, सहयोग संपर्क बिन्दु के नेटवर्क के तौर पर काम करता है, जो अपराध की आय की वसूली में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
3. लक्ष्य
एआरआईएन-एपी का लक्ष्य अपने सदस्यों की क्षमता को मज़बूत करना है ताकि वे प्रभावी बहु-एजेंसी सहयोग के ज़रिए अपराध की आय की पहचान कर सकें, उसका पता लगा सकें और उसकी वसूली कर सकें। नेटवर्क का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपराधियों को उनके गैर-कानूनी मुनाफे से दूर रखने के लिए काम करने वाले पेशेवरों के लिए केंद्रीकृत केंद्र (हब) बनना है।
4. उद्देश्य
- अंतरराष्ट्रीय कानूनी बाध्यताओं के ढांचे के तहत सभी अपराधों की आय पर ध्यान केंद्रित करना।
- परिसंपत्ति वसूली में विशेषज्ञ के क्षेत्रीय केंद्र के तौर पर स्वयं को स्थापित करना।
- सूचना, अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।
- संपर्क बिंदुओं का एक मजबूत नेटवर्क बनाना और अनुरक्षण करना।
- यूएनओडीसी और कैरिन (सीएआरआईएन) जैसे संबंधित संगठनों के साथ सहयोग को मज़बूत करना।
- प्रभावी परिसंपत्ति वसूली व्यवस्था और तरीकों के शोध और विकास को समर्थन देना।
- क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पहलों की सुविधा प्रदान करना और बढ़ावा देना।
- अन्य उपयुक्त अधिकारियों के लिए सलाहकार समूह के रूप में कार्य करना।
- अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में निजी क्षेत्र को सहयोग प्रदान करना
5. अधिक जानकारी के लिए: http://www.arin-ap.org
