Search Results

Found 2626 results for "MO-2025-05-0001"

ED, Jaipur has provisionally attached movable & immovable properties worth Rs. 135.06 Crore under the provisions of PMLA, 2002 on 09.12.2024 in the matter of M/s Adarsh Credit Co-operative Society Ltd & others. Total attachment in this case till date is stands at Rs.2210 Crore (approx.).

Press Release - 31019e7c-0c2d-4c19-aec5-2342b5a7866d_Press Release-Adarsh Credit Co-operative Society Ltd=-010122024 5.pdf

/media/press-release-documents/31019e7c-0c2d-4c19-aec5-2342b5a7866d_Press Release-Adarsh Credit Co-operative Society Ltd=-010122024 5.pdf
ईडी, दिल्ली ज़ोनल कार्यालय ने मेसर्स अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (ईआईएल) के प्रमोटर/निदेशक अवधेश कुमार गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता और विकास गुप्ता को मेसर्स अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड व उनकी समूह संस्थाओं के विरुद्ध घर खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के संबंध में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 01.06.2026 को गिरफ्तार किया है। आरोपित व्यक्तियों को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), दिल्ली के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने उन्हें पांच (05) दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

Press Release - 7f71199f-0b23-4bb3-aefe-4dba98e67ca5_प्रेस विज्ञप्ति-गिरफ़्तारी- ईआईएल 02062026-6.pdf

/media/press-release-documents/7f71199f-0b23-4bb3-aefe-4dba98e67ca5_प्रेस विज्ञप्ति-गिरफ़्तारी- ईआईएल 02062026-6.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने सोना पप्पू, शांतनु सिन्हा बिस्वास, पूर्व डीसीपी, जय एस. कामदार एवं अन्य के विरुद्ध अन्वेषणाधीन धन शोधन मामले में 22.05.2026 को कोलकाता एवं मुर्शिदाबाद स्थित 13 परिसरों पर तलाशी की कार्रवाई की। तलाशी की कार्रवाई में शांतनु सिन्हा बिस्वास, मोहम्मद अली, रुहुल अमीन अली शाह, अतुल कटारिया एवं अन्य के परिसर शामिल थे, जिसके परिणामस्वरूप 17 लाख रुपये की नकदी, स्वर्ण आभूषण, भारत तथा दुबई में स्थित संपत्तियों में निवेश से संबंधित अपराध संकेती दस्तावेजी साक्ष्य तथा डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

Press Release - 21a25d48-aae7-4b76-99a9-72e7af58a000_पीआर-तलाशी मोहम्मद आली- सोना पप्पू मामला-262026-2.pdf

/media/press-release-documents/21a25d48-aae7-4b76-99a9-72e7af58a000_पीआर-तलाशी मोहम्मद आली- सोना पप्पू मामला-262026-2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू एवं अन्य से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास को 14.05.2026 को तथा बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू को 19.05.2026 को पीएमएलए, 2002 के तहत गिरफ्तार किया। उन्हें क्रमशः 15.05.2026 एवं 19.05.2026 को माननीय विशेष न्यायालय, विचार भवन, कोलकाता के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसने आगे की जांच हेतु ईडी को क्रमशः 14 दिनों एवं 10 दिनों की अभिरक्षा प्रदान की। ईडी अभिरक्षा की अवधि पूर्ण होने के पश्चात दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इससे पूर्व, ईडी ने इस मामले में जय एस. कामदार को भी पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत गिरफ़्तार किया था।

Press Release - ca0f53a8-a662-4e18-a623-48ef43f8e9d0_पीआर शांतनु सिन्हा ^0 सोना पप्पू गिरफ़्तारी 01062026-1.pdf

/media/press-release-documents/ca0f53a8-a662-4e18-a623-48ef43f8e9d0_पीआर शांतनु सिन्हा ^0 सोना पप्पू गिरफ़्तारी 01062026-1.pdf
ईडी, चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय ने विक्रम वाधवा, रियल एस्टेट व्यवसायी को पीएमएलए, 2002 के तहत 29.05.2026 को हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और चंडीगढ़ और पंचकुला स्थित दो निजी स्कूलों के बैंक खातों से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में रखे गए 645 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के गबन से संबंधित मामले में आईडीएफसी बैंक धोखाधड़ी में चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। विक्रम वाधवा को गिरफ्तार करने के बाद, माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने आरोपी को 02.06.2026 तक 4 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में रिभव ऋषि और अभय कुमार को ईडी ने 11.05.2026 को गिरफ्तार किया था और 11 दिनों की रिमांड के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Press Release - 62d33cab-497a-43d9-8897-d7d5ce19ca88_प्रेस विज्ञप्ति- विक्रम वाधवा गिरफ्तारी-162026-3.pdf

/media/press-release-documents/62d33cab-497a-43d9-8897-d7d5ce19ca88_प्रेस विज्ञप्ति- विक्रम वाधवा गिरफ्तारी-162026-3.pdf