Search Results

Found 2569 results for "MO-2025-05-0001"

ईडी, हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने मेसर्स जयत्री इंफ्रास्ट्रक्चर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक काकरला श्रीनिवास और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ घर खरीदारों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पीएमएलए, 2002 के तहत जाँच के सिलसिले में मेसर्स जनप्रिया ग्रुप, मेसर्स राजा डेवलपर्स एंड बिल्डर्स, आर.के. रमेश, मेसर्स सत्य साईं ट्रांसपोर्ट, मेसर्स श्री गायत्री होम्स, मेसर्स शिव साईं कंस्ट्रक्शन्स आदि के आठ परिसरों में 20.11.2025 और 21.11.2025 को तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए और बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।

Press Release - fe57b2b6-6122-4f46-b8f5-da227da35d6d_प्रेस विज्ञप्ति-मेसर्स जयश्री इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. के केस में सर्च-24.11.2025(10).pdf

/media/press-release-documents/fe57b2b6-6122-4f46-b8f5-da227da35d6d_प्रेस विज्ञप्ति-मेसर्स जयश्री इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. के केस में सर्च-24.11.2025(10).pdf
संपत्तियों की वापसी और पुनर्स्थापन के लिए ईडी के निरंतर प्रयासों के क्रम में, ईडी, मुंबई जोनल कार्यालय ने मेहुल चोकसी और अन्य (पीएनबी धोखाधड़ी मामला) के मामले में कुर्क की गई संपत्तियां, प्रोजेक्ट तत्व, ऊर्जा-ए विंग, दत्तापाड़ा रोड, बोरीवली (पूर्व), मुंबई में चार (4) फ्लैटों को 21-11-2025 को परिसमापक को सौंपने में मदद की है, जिससे परिसमापक पीड़ितों, सुरक्षित लेनदारों और अन्य वैध दावेदारों के लाभ के लिए मुद्रीकरण के साथ आगे बढ़ सके। अब तक, मुंबई, कोलकाता और सूरत में स्थित अचल/चल संपत्तियां, जिनका कुल मूल्य 310 करोड़ रुपये (लगभग) है, मेसर्स गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के परिसमापक को सौंप दी गई हैं।

Press Release - 9e49b17a-f173-475e-9df9-01e28ef58021_प्रेस विज्ञप्ति- 24.11.2025 (मेहुल चोकसी मुद्रीकरण )(9).pdf

/media/press-release-documents/9e49b17a-f173-475e-9df9-01e28ef58021_प्रेस विज्ञप्ति- 24.11.2025 (मेहुल चोकसी मुद्रीकरण )(9).pdf
ईडी, बेंगलुरु ने 18.11.2025 से 22.11.2025 तक पीएमएलए, 2002 के तहत बेंगलुरु और गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें मेसर्स निरदेसा नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएनपीएल), मेसर्स गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जीटीपीएल) के कार्यालय और इसके निदेशकों व अन्य आरोपियों/संदिग्ध व्यक्तियों के आवासीय परिसर शामिल हैं। तलाशी अभियान के दौरान, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जैसे आपत्तिजनक उपकरण जब्त किए गए। इसके अलावा, 18.57 करोड़ रुपये (लगभग) की शेष राशि वाले 8 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

Press Release - c14cdb34-a5e2-4307-b48b-e36cc42413b6_प्रेस विज्ञप्ति-पॉकेट52 एवं अन्य के मामले में सर्च-24.11.2025(7).pdf

/media/press-release-documents/c14cdb34-a5e2-4307-b48b-e36cc42413b6_प्रेस विज्ञप्ति-पॉकेट52 एवं अन्य के मामले में सर्च-24.11.2025(7).pdf
ईडी, कोच्चि आंचलिक कार्यालय ने 21.11.2025 को पीएमएलए, 2002 के तहत मेसर्स मलमकुलम कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स पी वी आर डेवलपर्स, मेसर्स बिस मंजेरी एलएलपी, मेसर्स केरल फाइनेंस कॉरपोरेशन (मलप्पुरम शाखा) से जुड़े आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत परिसरों और पी.वी. अनवर और अन्य से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के आवासों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई 2015 में केरल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (केएफसी) द्वारा धोखाधड़ी से ऋण स्वीकृत किए जाने से उत्पन्न धन शोधन जांच के संबंध में की गई। तलाशी के दौरान, बिक्री समझौतों, वित्तीय दस्तावेजों और संपत्ति के कागजात, कई रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

Press Release - dd69d89a-8f00-44c9-8e1b-f1d8a1802128_प्रेस विज्ञप्ति-पी वी अनवर केएफसी-22.11 (5).pdf

/media/press-release-documents/dd69d89a-8f00-44c9-8e1b-f1d8a1802128_प्रेस विज्ञप्ति-पी वी अनवर केएफसी-22.11 (5).pdf