Search Results

Found 2569 results for "MO-2025-05-0001"

ईडी, मुंबई आंचलिक कार्यालय ने 11.12.2025 को पीएमएलए, 2002 के तहत मुंबई के पास पाडघा-बोरीवली क्षेत्र, दिल्ली, कोलकाता, हजारीबाग, प्रयागराज, दमन और रत्नागिरी सहित कई जिलों और राज्यों में 40 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान साकिब नाचन और अन्य के मामले में एक अत्यधिक कट्टरपंथी आईएसआईएस से जुड़े मॉड्यूल के सदस्यों के खिलाफ चल रही जांच के अंतर्गत था। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला साहित्य, डिजिटल उपकरण, लगभग 9.70 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (नकद 3.70 करोड़ रुपये और सोने के आभूषण/बुलियन 6 करोड़ रुपये) तथा विभिन्न अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए। इसके अलावा, आरोपियों और संदिग्धों से संबंधित 25 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।

Press Release - 254c21f4-d947-4dc7-9da2-00ee982fca46_प्रेस विज्ञप्ति-सर्च-पडघा-13.12.2025 2.pdf

/media/press-release-documents/254c21f4-d947-4dc7-9da2-00ee982fca46_प्रेस विज्ञप्ति-सर्च-पडघा-13.12.2025 2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन बैंक द्वारा पीएमएलए, 2002 की धारा 8(8) के तहत दायर आवेदन के समर्थन में, मेसर्स सरवाना स्टोर्स (गोल्ड पैलेस) और उसके साझेदारों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान कुर्क की गई 40 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को इंडियन बैंक को वापस कर दिया है। इससे पहले, ईडी ने माननीय विशेष न्यायालय द्वारा दिनांक 17/02/2025 को पारित आदेश के माध्यम से 235 करोड़ रुपये मूल्य की तीन संपत्तियां वापस कर दी थीं। इस मामले में वापसी का कुल मूल्य 275 करोड़ रुपये है।

Press Release - 29aee2d0-6c53-41c2-a644-45312fd419c4_प्रेस विज्ञप्ति-एसएसजीपी (इंडियन बैंक) 13.12.2025 1.pdf

/media/press-release-documents/29aee2d0-6c53-41c2-a644-45312fd419c4_प्रेस विज्ञप्ति-एसएसजीपी (इंडियन बैंक) 13.12.2025 1.pdf
ईडी, गुरुग्राम आंचलिक कार्यालय ने दिल्ली एनसीआर में मेसर्स एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, रेजोल्यूशन प्रोफेशनल और नौसेवा बिल्ड वेल एलएलपी और उसके पार्टनर्स के साथ पीएमएलए, 2002 के तहत कृष फ्लोरेंस एस्टेट के मामले में कॉरपोरेट देनदार की सीआईआरपी प्रक्रिया के दौरान संभावित मिलीभगत के सबूतों के आधार पर तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न डिजिटल साक्ष्य और 33 लाख रुपये की अस्पष्टीकृत नकदी जब्त की गई है।

Press Release - 7533eabd-c812-4ece-b535-d5fbc6b0264d_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर-12.12.2025(1).pdf

/media/press-release-documents/7533eabd-c812-4ece-b535-d5fbc6b0264d_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर-12.12.2025(1).pdf