Search Results

Found 2627 results for "MO-2025-05-0001"

ईडी, जालंधर ने 18.07.2025 को चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई स्थित 4 स्थानों पर अमित बंसल, रुसन फार्मा लिमिटेड और ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर से जुड़े कार्यालय और आवासीय परिसरों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पंजाब में 22 निजी नशामुक्ति केंद्रों द्वारा बीएनएक्स (ब्यूप्रेनोर्फिन/नलाक्सोन) दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में की गई। इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के आदी लोगों के पुनर्वास के लिए किया जाता है, लेकिन इनका दुरुपयोग मादक द्रव्यों के सेवन के लिए भी किया जाता है।

Press Release - 9cb485fc-7eec-486a-8100-cc7226d65c13_Press Release - Search in Amit Bansal -19.07.2025 3.pdf

/media/press-release-documents/9cb485fc-7eec-486a-8100-cc7226d65c13_Press Release - Search in Amit Bansal -19.07.2025 3.pdf
ईडी, बेंगलुरु ने 17.07.2025 को बेंगलुरु और रामनगर जिलों में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें सुश्रुति सौहार्द सहकारी बैंक नियमिता का कार्यालय और इसके अध्यक्ष एन श्रीनिवास मूर्ति और अन्य आरोपियों/संदिग्ध व्यक्तियों के आवासीय परिसर शामिल हैं। सुश्रुति सौहार्द सहकारी बैंक नियमिथा और बैंक ग्राहकों से धोखाधड़ी से संबंधित अन्य मामलों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और संपत्तियों का विवरण मिला और उन्हें जब्त कर लिया गया।

Press Release - 114d406e-50f5-4107-a2ca-7cdb8960b0e7_प्रेस विज्ञप्ति- एसएसएसबीएन -तलाशी-19.07.2025 2.pdf

/media/press-release-documents/114d406e-50f5-4107-a2ca-7cdb8960b0e7_प्रेस विज्ञप्ति- एसएसएसबीएन -तलाशी-19.07.2025 2.pdf
ईडी, लखनऊ ने छंगुर बाबा व अन्य से संबंधित धन शोधन के एक मामले जिसमें गैरकानूनी धर्मांतरण, विदेशी धन के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों से संबंधित षड्यंत्र रचने का आरोप है, के संबंध में बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई स्थित छंगुर बाबा, उनके करीबी सहयोगी नवीन रोहरा व अन्य से संबंधित 15 ठिकानों पर पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विदेशों से धन प्राप्त करने और अचल संपत्ति अर्जित करने के लिए उसे विभिन्न लोगों को अंतरित करने के संकेत देने वाले विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं।

Press Release - df368f85-79f7-4e06-8304-e37fc5a87160_प्रेस विज्ञप्ति- तलाशी- छँगुर बाबा 18.07.2025 7.pdf

/media/press-release-documents/df368f85-79f7-4e06-8304-e37fc5a87160_प्रेस विज्ञप्ति- तलाशी- छँगुर बाबा 18.07.2025 7.pdf
ईडी, पटना ने सागर यादव व उसकी सहयोगी कंपनियों मेसर्स स्क्रैपिक्स कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स कैसानोवस रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड, दोनों कोलकाता में स्थित, से जुड़े फर्जी कॉल सेंटरों से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 2.83 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य के भूखंड, फ्लैट और सावधि जमा आदि के रूप में चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

Press Release - 823d51a8-0904-4d08-93d6-35cf5ce994cf_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ- फर्जी कॉल सेंटर- साइबर धोखाधड़ी-18.07.2025 6.pdf

/media/press-release-documents/823d51a8-0904-4d08-93d6-35cf5ce994cf_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ- फर्जी कॉल सेंटर- साइबर धोखाधड़ी-18.07.2025 6.pdf