Search Results

Found 2627 results for "MO-2025-05-0001"

ईडी, मुंबई आंचलिक कार्यालय ने मीठी नदी गाद निकासी घोटाले में 31.07.2025 को मुंबई में 08 स्थानों पर अनुवर्ती तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में बीएमसी ठेकेदारों, मेसर्स एक्यूट डिज़ाइन्स, मेसर्स कैलाश कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स निखिल कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स एन ए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जे.आर.एस. इंफ्रास्ट्रक्चर और बीएमसी इंजीनियर, प्रशांत कृष्ण तायशेते से जुड़े कार्यालय/आवासीय परिसर शामिल थे। वर्तमान तलाशी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कई बैंक खातों /एफडीआर/डीमैट खातों में 47 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा, डिजिटल उपकरण, विभिन्न अचल संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Press Release - df4337ab-8c8b-43bb-84ae-08a82e60276b_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-मीठी नदी गाद निकासी घोटाला-02.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/df4337ab-8c8b-43bb-84ae-08a82e60276b_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-मीठी नदी गाद निकासी घोटाला-02.08.2025 (1).pdf
ईडी, बैंगलोर ज़ोनल कार्यालय ने 01/08/2025 को मेसर्स ओज़ोन अर्बाना इंफ़्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके मुख्य प्रमोटर सत्यमूर्ति वासुदेवन और अन्य से जुड़े बैंगलोर और मुंबई स्थित 10 परिसरों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया। इन पर बैंगलोर के देवनहल्ली तालुका में ओज़ोन अर्बाना नामक अपनी परियोजना के लिए सैकड़ों भोले-भाले घर खरीदारों से पैसे लेकर उन्हें घर नहीं देने का आरोप है। तलाशी अभियान के दौरान, परियोजना निधि के दुरुपयोग और हेराफेरी से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए गए और उन्हें ज़ब्त कर लिया गया।

Press Release - 5a3c50c0-8122-47a6-a997-5d2df08034b4_प्रेस विज्ञप्ति- ओजोन सर्च-02.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/5a3c50c0-8122-47a6-a997-5d2df08034b4_प्रेस विज्ञप्ति- ओजोन सर्च-02.08.2025 (1).pdf
ईडी, हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने माननीय विशेष पीएमएलए न्यायालय, हैदराबाद में पी साई कोमारेश्वर, तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, हैदराबाद और उनकी पत्नी श्रीमती पी पद्मावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है। माननीय न्यायालय ने 30.07.2025 को पीसी का संज्ञान लिया है। इससे पहले, ईडी ने 1.26 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।

Press Release - 4d817e2e-4374-4952-b071-75273ef72f59_प्रेस विज्ञप्ति-पी साई कोमारेश्वर केस में अभियोजन शिकायत-01.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/4d817e2e-4374-4952-b071-75273ef72f59_प्रेस विज्ञप्ति-पी साई कोमारेश्वर केस में अभियोजन शिकायत-01.08.2025 (1).pdf
ईडी, कोच्चि ने 31.07.2025 को केरल के कासरगोड में फेमा, 1999 के अंतर्गत कुन्हाहमद मुसलियार मेमोरियल ट्रस्ट और उसके अध्यक्ष इब्राहिम अहमद अली (एनआरआई) के परिसरों में तलाशी ली। यह मामला एफसीआरए पंजीकरण के बिना 220 करोड़ रुपये का विदेशी अंशदान प्राप्त करने और कृषि संपत्तियों में निवेश करने से संबंधित था, जिससे फेमा, 1999 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। तलाशी के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़ और वित्तीय डेटा वाली एक हार्ड डिस्क ज़ब्त की गई और आगे की जाँच जारी है।

Press Release - fe6b8749-1426-46e8-91da-7d8b1d8bc3d1_प्रेस विज्ञप्ति- सर्च-केसीजेडओ-01.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/fe6b8749-1426-46e8-91da-7d8b1d8bc3d1_प्रेस विज्ञप्ति- सर्च-केसीजेडओ-01.08.2025 (1).pdf
ईडी, चंडीगढ़ ने विक्रमजीत सिंह और अन्य द्वारा बैंक ऑफ अमेरिका के अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिक के साथ लगभग 11.54 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 29/7/2025 को मोहाली और ज़ीरकपुर (पंजाब) में 4 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज़, डिजिटल साक्ष्य ज़ब्त किए गए और विक्रमजीत सिंह एवं अन्य से जुड़े लगभग 50 लाख रुपये की राशि वाले कई बैंक खाते ज़ब्त कर लिए गए। इसके अलावा, 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 3 अचल संपत्तियों का भी पता चला है।

Press Release - e2924f45-db79-46b9-8f63-6bcfcad9cece_Press Release-Search-Vikramjeet Singh-1.08.2025_0 (1).pdf

/media/press-release-documents/e2924f45-db79-46b9-8f63-6bcfcad9cece_Press Release-Search-Vikramjeet Singh-1.08.2025_0 (1).pdf