Search Results

Found 2569 results for "MO-2025-05-0001"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुवाहाटी आंचलिक कार्यालय ने 03.07.2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत भारत-म्यांमार सीमा के पार सुपारी (अरेका नट) की तस्करी में संलिप्त एक बड़े संगठित गिरोह के संबंध में की जा रही जांच के क्रम में असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में स्थित 20 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, सुपारी (अरेका नट) के व्यापार से संबंधित हस्तलिखित अभिलेखों (डायरियों), अभियुक्तों तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर धारित अचल संपत्तियों से संबंधित स्वामित्व विलेख एवं अन्य संपत्ति दस्तावेजों, व्यावसायिक अभिलेखों तथा मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं हार्ड ड्राइव सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अतिरिक्त ₹1.30 करोड़ की अज्ञात स्रोत की नकद राशि सहित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। कुल 33 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

Press Release - 6de95cc3-b382-497d-aa9c-a43ad05a3635_प्रेस विज्ञप्ति - बीटलनट तलाशी 06072026_9.pdf

/media/press-release-documents/6de95cc3-b382-497d-aa9c-a43ad05a3635_प्रेस विज्ञप्ति - बीटलनट तलाशी 06072026_9.pdf
एक अभूतपूर्व पहल के तहत, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने 01.07.2026 को एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से 3 करोड़ रुपये के विक्रय मूल्य पर एक विमान (हॉकर 800ए) की नीलामी की है। उक्त विमान को ईडी द्वारा 07.03.2025 को अमरदीप कुमार, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य के विरुद्ध निवेशकों से धोखाधड़ी से संबंधित मामले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जब्त किया गया था। ईडी अपराध से अर्जित आय की पहचान, उसका पता लगाने, कुर्की एवं समपहरण सुनिश्चित करने, अपराधियों को उससे लाभ प्राप्त करने से रोकने, आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चलाने तथा विधि के अनुरूप कुर्क की गई परिसंपत्तियों को वास्तविक पीड़ितों/निवेशकों को वापस दिलाने हेतु धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Press Release - 8013b7a0-9f5c-461f-ac90-275c5a613065_प्रेस विज्ञप्ति- नीलामी हॉकर-800-03072026_3.pdf

/media/press-release-documents/8013b7a0-9f5c-461f-ac90-275c5a613065_प्रेस विज्ञप्ति- नीलामी हॉकर-800-03072026_3.pdf