Search Results

Found 2627 results for "MO-2025-05-0001"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने कोयला सिंडिकेट मामले में अपनी जांच का विस्तार करते हुए माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), कोलकाता के समक्ष चिन्मय मंडल एवं किरण खान सहित 5 आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर की है, जिन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत दिनांक 09.02.2026 को गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2025 के दौरान की गई तलाशी के परिणामस्वरूप ₹17.57 करोड़ की नकदी, बैंक खातों एवं अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई। अब तक मामले में चिन्हित अपराध से अर्जित आय ₹650 करोड़ से अधिक है। यह जांच अवैध कोयला खनन, चोरी, अवैध कोयला परिवहन, अवैध बिक्री तथा उगाही से संबंधित है।

Press Release - 216be7dc-ab1e-48c4-accb-fb05e3fd3295_प्रेस विज्ञप्ति-पीसी-कोयला -1142026-2.pdf

/media/press-release-documents/216be7dc-ab1e-48c4-accb-fb05e3fd3295_प्रेस विज्ञप्ति-पीसी-कोयला -1142026-2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय, मुख्यालय की एचआईयू इकाई ने पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट एवं उसके प्रबंध न्यासी जवाद अहमद सिद्दीकी से संबंधित ₹39.45 करोड़ मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों की अस्थायी कुर्की की है। कुर्क संपत्तियों में ओखला, दिल्ली स्थित आवास, धौज (फरीदाबाद) स्थित कृषि भूमि, डीमैट होल्डिंग्स, बैंक शेष एवं सावधि जमा शामिल हैं। इस प्रकरण में अब तक कुल कुर्की ₹183.54 करोड़ हो चुकी है।

Press Release - 378adec3-a0b1-4c40-9ab0-07e05c1ed5e1_प्रेस विज्ञप्ति - अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जवाद अहमद सिद्दीकी -3.pdf

/media/press-release-documents/378adec3-a0b1-4c40-9ab0-07e05c1ed5e1_प्रेस विज्ञप्ति - अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जवाद अहमद सिद्दीकी -3.pdf