Search Results

Found 2626 results for "MO-2025-05-0001"

ईडी चंडीगढ़ जोन ने 22.06.2025 और 23.6.2025 को सहायक औषधि नियंत्रक, धर्मशाला निशांत सरीन और उनके रिश्तेदारों/सहयोगियों से जुड़े सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है। यह मामला हिमाचल प्रदेश के बद्दी में सहायक औषधि नियंत्रक के पद पर रहते हुए निजी लाभ के लिए आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़ा है। तलाशी के दौरान ड्रग लाइसेंस, कारण बताओ नोटिस, फार्मास्युटिकल कंपनियों को जारी की गई मंजूरी, संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जैसे दस्तावेज जब्त किए गए। तलाशी कार्रवाई के दौरान, निशांत सरीन और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित लगभग 32 लाख रुपये मूल्य के दो वाहन, 40 से अधिक बैंक खाते/एफडीआर और 3 लॉकर जब्त/फ्रीज किए गए। इसके अतिरिक्त, ओमेक्स कैसिया, न्यू चंडीगढ़ में उनके आवास पर 60 से अधिक अनअकाउंटेड शराब की बोतलें भी मिलीं।

Press Release - b503ab3c-0b8b-45b3-a87f-e47096b6876e_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी निशांत सरीन 2662025 2.pdf

/media/press-release-documents/b503ab3c-0b8b-45b3-a87f-e47096b6876e_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी निशांत सरीन 2662025 2.pdf