Search Results

Found 2569 results for "MO-2025-05-0001"

ईडी, जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएसआईईसी के अधिकारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों, मित्रों एवं अन्य सहयोगियों के नाम पर औद्योगिक भूखंडों के अवैध आवंटन से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 04.08.2026, 05.08.2026 एवं 06.08.2026 को चंडीगढ़, अमृतसर, गुरदासपुर एवं लुधियाना में 11 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया तथा पीएसआईईसी के कार्यालय में सर्वेक्षण किया। तलाशी के दौरान विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज, डिजिटल उपकरण एवं 12.15 लाख रुपये की अघोषित नकदी बरामद एवं जब्त की गई। इसके अलावा, पीएसआईईसी के अधिकारियों सुरिंदर पाल सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक एवं जसविंदर सिंह रंधावा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक के बैंक खातों में लगभग 4.01 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज की गई।

Press Release - 4e2e42a4-2595-491a-b8a7-f4061a60de08_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी -पीएसआईईसी एसपी सिंह138202644.pdf

/media/press-release-documents/4e2e42a4-2595-491a-b8a7-f4061a60de08_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी -पीएसआईईसी एसपी सिंह138202644.pdf
ईडी, भुवनेश्वर ने बहु-करोड़ चिट फंड घोटाले से संबंधित जांच के सिलसिले में, मैसर्स वेलफेयर बिल्डिंग्स एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूबीईपीएल) तथा इसके निदेशकों, नामतः मल्ला विजया प्रसाद, वराह रामकृष्ण सत्य सिनीवासा राव अल्ला एवं अन्य से संबद्ध विशाखापत्तनम और हैदराबाद स्थित पांच (05) आवासीय/व्यावसायिक परिसरों पर पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत दिनांक 05.08.2026 को तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, भारतीय मुद्रा में 1.01 करोड़ रुपये की नकदी, विभिन्न चल एवं अचल संपत्तियों का विवरण, तथा अपराध संकेती सामग्री/दस्तावेज (यथा संपत्ति संबंधी दस्तावेज, विभिन्न डिजिटल उपकरण) बरामद कर जब्त किए गए। मैसर्स डब्ल्यूबीईपीएल और इसके निदेशकों से संबंधित 182 बैंक खातों तथा छह उच्च श्रेणी की लग्जरी गाड़ियों के संबंध में फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए।

Press Release - 1923ae7e-8d47-4f6e-ae76-972f432b2523_प्रेस विज्ञप्ति एमपीवी 1082026_1.pdf

/media/press-release-documents/1923ae7e-8d47-4f6e-ae76-972f432b2523_प्रेस विज्ञप्ति एमपीवी 1082026_1.pdf